[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्जला एकादशी पर श्री गोपाल गौशाला में शीतल ठंडाई सेवा, राहगीरों व श्रद्धालुओं को बांटी ठंडाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

निर्जला एकादशी पर श्री गोपाल गौशाला में शीतल ठंडाई सेवा, राहगीरों व श्रद्धालुओं को बांटी ठंडाई

निर्जला एकादशी पर श्री गोपाल गौशाला में शीतल ठंडाई सेवा, राहगीरों व श्रद्धालुओं को बांटी ठंडाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक ​

बड़वासी : निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर श्री गोपाल गौशाला बड़वासी में ग्रामवासियों के सहयोग से शीतल ठंडाई वितरण सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नंदीशाला परिसर (नवलड़ी-गुढ़ा रोड) में हुआ, जहां श्रद्धालुओं, गौभक्तों एवं राहगीरों को ठंडाई वितरित कर सेवा कार्य किया गया।

गौशाला अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश कुमावत ने बताया कि निर्जला एकादशी के दिन जल सेवा और ठंडाई वितरण का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी भावना के साथ गौशाला परिवार एवं ग्रामवासियों ने मिलकर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

गौशाला सचिव मुकेश सिगड़ ने सभी सहयोगकर्ताओं, गौभक्तों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से गौशाला में गौसेवा के कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर बहादुर सीगड़, योगेश सोनी, श्रवण कुमावत, कमलेश दूत, संदीप शर्मा, नरेंद्र निर्वाण, रवि दूत, अनिल, कमलेश सूंडा एवं पंकज सीगड़ सहित अनेक गणमान्यजन व गौभक्त उपस्थित रहे।

Related Articles