स्वर्गीय मांगीलाल पारीक की 21वीं पुण्यतिथि पर लगाए गए परिंडे
स्वर्गीय मांगीलाल पारीक की 21वीं पुण्यतिथि पर लगाए गए परिंडे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : समाजसेवा की मिसाल रहे स्वर्गीय मांगीलाल पारीक (बसावा) की 21वीं पुण्यतिथि पर उन्हें अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी गई। नवलगढ़ के पुलिस थाना के पास स्थित भूतनाथ मुक्तिधाम में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए परिंडा अभियान चलाकर परिंडे लगाए गए।
कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लोकेश जांगिड़ के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया और आमजन से अधिक से अधिक स्थानों पर परिंडे लगाने की अपील की।
वक्ताओं ने कहा कि जीव-जंतुओं की सेवा और पर्यावरण संरक्षण हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना मानवता की सच्ची सेवा है।
इस अवसर पर समाजसेवी कैलाश चोटिया, मुरली मनोहर चौबदार, रफीक लंगा, आरिफ चौहान, प्रदीप शर्मा, सुनील खटीक, प्रमोद शर्मा, प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील गुर्जर, रामगोपाल रुथला, अंकित शर्मा चेलासी, विजय वाल्मीकि, मनु गुजराती, विक्की चोटिया, ओमी पंडित, भूपेश पारीक, अरुण शर्मा, आदिल खत्री, इदरिश बारुदगरान, सलाम खत्री, मायाराम सोनी, मनीष राव, हर्षित जांगिड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2223930


