खेतड़ी केटीएसएस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई:पूर्व अध्यक्ष पीएस परमार को दी श्रद्धांजलि, 2021 में हुआ था निधन
खेतड़ी केटीएसएस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई:पूर्व अध्यक्ष पीएस परमार को दी श्रद्धांजलि, 2021 में हुआ था निधन
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर स्थित केटीएसएस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान केटीएसएस के पूर्व अध्यक्ष और कर्मचारी नेता पीएस परमार की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता केटीएसएस महासचिव बिड़दूराम सैनी ने की।
बिड़दूराम सैनी ने बताया कि परमार ने 1972 से 2021 तक लगभग पचास सालों तक संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीएस परमार 1975 से 2012 तक संगठन के महामंत्री रहे। इस दौरान उन्हें कई बार सेवा से निकाला गया और जेल भी जाना पड़ा। 2012 के बाद वे संगठन के अध्यक्ष बने। परमार राष्ट्रीय एटक सचिव और उपाध्यक्ष भी रहे, साथ ही डब्लूएफटीओ की मेटल कांग्रेस के उपाध्यक्ष का पद भी संभाला।
इस अवसर पर बिड़दूराम सैनी ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खोखले वादे करके सत्ता में आई है और जन उपयोगी सार्वजनिक क्षेत्रों को पूंजीपतियों को सौंपने की तैयारी कर रही थी।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पीएस परमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में सचिव बाबूलाल सैनी, ओमप्रकाश लांबा, कोलिहान शाखा सचिव ओमप्रकाश चिराणी, उमाशंकर शर्मा, रमेश कुमार, शिवकुमार, सुभाष, अमरसिंह, ओमप्रकाश, कुलदीप सक्सैना और नितेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222411


