ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक,एक की मौत:एफसीआई गोदाम के सामने हुआ हादसा, रिफ्लेक्टर ना होने से अंधेरे में नहीं दिखी ट्राॅली
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक,एक की मौत:एफसीआई गोदाम के सामने हुआ हादसा, रिफ्लेक्टर ना होने से अंधेरे में नहीं दिखी ट्राॅली
श्रीमाधोपुर : हांसपुर-श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर एफसीआई गोदाम के सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में सिमारला-कोटड़ी निवासी राजकुमार मीणा (23) की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात हुए इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने – राजकुमार आरसीसी निर्माण कार्य करता था। वह अपने एक दोस्त के घर से देर रात बाइक से घर लौट रहा था। एफसीआई गोदाम के सामने सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी बाइक टकरा गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
रिफ्लेक्टर ना होने से नहीं दिखी ट्रॉली
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे रिफ्लेक्टर या कोई बोर्ड नहीं लगे थे। अंधेरे में युवक ट्रॉली को नहीं देख पाया और हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली है और मामले की जांच जारी है। सोमवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
राजकुमार के परिवार में मां, बड़े भाई रमेश मीणा और एक विवाहित बहन हैं। करीब चार-पांच साल पहले पिता की करंट लगने से मौत हो गई थी। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी दोनों भाइयों पर आ गई थी। रमेश अविवाहित हैं और केटरिंग का काम कर परिवार का सहयोग करते थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2222385


