[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डंपर ने सरकारी कर्मचारी को कुचला, मौत:उछलकर गिरे, 20 फीट तक घिसटते गए; पहियों में फंस गई थी बाइक

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डंपर ने सरकारी कर्मचारी को कुचला, मौत:उछलकर गिरे, 20 फीट तक घिसटते गए; पहियों में फंस गई थी बाइक

डंपर ने सरकारी कर्मचारी को कुचला, मौत:उछलकर गिरे, 20 फीट तक घिसटते गए; पहियों में फंस गई थी बाइक

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में ड्यूटी पर जा रहे बिजली विभाग के कर्मचारी (लाइनमैन) को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में लाइनमैन की मौत हो गई। डंपर की टक्कर इतनी तेज थी कि लाइनमैन बाइक से उछलकर गिरा और 20 फीट तक घिसटता रहा। वहीं बाइक डंपर के पहियों के नीचे फंस गई। हादसा चिड़ावा थाना क्षेत्र के चिड़ावा-सिंघाना रोड पर दोपहर 3:54 बजे हुआ।

वहीं डंपर के लेफ्ट साइड चल रहा एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ड्राइवर ने डंपर को भगाने की कोशिश की। लेकिन सामने लोग होने के कारण वह डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। हादसा स्थल के पास सीमेंट की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।

ASI सुभाष चंद्र ने बताया- बिजली विभाग में लाइनमैन मनफूल कुमावत (48) अपने गांव पिचानवा (कलगांव) से चिड़ावा पावर हाउस जाने के लिए रवाना हुए थे। चिड़ावा थाना इलाके के अडूका के पास सामने से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। डंपर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

बड़ा बेटा नीट की तैयारी कर रहा

मनफूल कुमावत के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और दो बेटे हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा नीट की तैयारी कर रहा है। छोटा बेटा 12वीं क्लास में पढ़ रहा है। पत्नी गृहिणी हैं। एएसआई सुभाष चंद्र ने बताया- परिजनों की ओर से अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। सोमवार को रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

अब देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…

बाइक सवार को सामने से आ रही डंपर ने मारी टक्कर।
बाइक सवार को सामने से आ रही डंपर ने मारी टक्कर।
डंपर की टक्कर से बाइक सवार लाइनमैन उछलकर गिरा और 20 फीट तक घिसटता गया। वहीं डंपर के साइड में चल रहा दूसरा बाइक सवार बाल-बाल बच गया।
डंपर की टक्कर से बाइक सवार लाइनमैन उछलकर गिरा और 20 फीट तक घिसटता गया। वहीं डंपर के साइड में चल रहा दूसरा बाइक सवार बाल-बाल बच गया।
डंपर की टक्कर के बाद पहियों के नीचे फंसी बाइक।
डंपर की टक्कर के बाद पहियों के नीचे फंसी बाइक।
ड्राइवर डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
ड्राइवर डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

Related Articles