[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोसल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, निचले इलाकों में जलभराव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लोसल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, निचले इलाकों में जलभराव

खेतों में भरा पानी, फसलों को नुकसान; कई दुकानों और मकानों में घुसा बारिश का पानी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

लोसल : जिले के लोसल कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। बीती मध्यरात्रि से मौसम का मिजाज बदलने के बाद सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी रहा, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई।

बारिश के कारण कस्बे के मुख्य बाजार और निचले इलाकों में पानी भर गया। बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर के पास कई दुकानों और मकानों में बारिश का पानी घुस जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार की सड़कें जलमग्न होने से आवागमन बाधित रहा और व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं।

बारिश के दौरान वार्ड नंबर 5 में एक मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से घर में बंधे मवेशियों को हल्की चोटें आईं। हालांकि, किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

वहीं लगातार बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। करीब चार दिन पहले हुई बारिश के बाद किसानों ने खेतों में खरीफ फसलों की बुवाई की थी, लेकिन रविवार को हुई भारी वर्षा से खेतों में पानी भर गया। इससे अंकुरण की प्रक्रिया प्रभावित होने के साथ कई स्थानों पर फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने की मांग की है। लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्रवासियों की नजरें अब मौसम के अगले रुख पर टिकी हुई हैं।

Related Articles