[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वर्ण जयंती स्टेडियम में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वर्ण जयंती स्टेडियम में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वर्ण जयंती स्टेडियम में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका 

झुंझुनूं : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वर्ण जयंती स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

राजस्थान सरकार के श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कार्यक्रम में शामिल होकर योग किया और उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने में सहायक है। उन्होंने युवाओं से योग को जीवन का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव नवीन जैन, विधायक राजेंद्र भांबू, जिला कलेक्टर डॉ. अरुण कुमार गर्ग, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।

योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए गए। इस दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विश्वंभर पुनिया, राकेश शर्मा, कमलकांत शर्मा, दलीप सैनी, भूपेंद्र सिंह शेखावत, अजय चाहर, संजय मोरवाल, ताराचंद सैनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles