[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

व्यापारियों की ढाणी में विधायक रीटा चौधरी का जन्मदिन मनाया, कार्यकर्ताओं ने काटा केक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

व्यापारियों की ढाणी में विधायक रीटा चौधरी का जन्मदिन मनाया, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

व्यापारियों की ढाणी में विधायक रीटा चौधरी का जन्मदिन मनाया, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : मलसीसर के निकटवर्ती ग्राम व्यापारियों की ढाणी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने विधायक रीटा चौधरी का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

इमरान खान मान पिथूसर ने बताया कि इस अवसर पर मोहम्मद नादीस, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद अली एवं गुलाम नबी सहित अन्य लोगों ने केक काटकर विधायक रीटा चौधरी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने विधायक रीटा चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी।

Related Articles