न्यायिक अधिकारियों ने योग दिवस पर किया योगाभ्यास
न्यायिक अधिकारियों ने योग दिवस पर किया योगाभ्यास
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थानं उच्च न्यायालय व राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सोनिका पुरोहित के निर्देशानुसार रविवार को जिला न्यायालय स्थित न्याय पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम में पारिवारिक न्यायालय न्यायाधीश पवन कुमार वर्मा, विशिष्ट न्यायालय एससी/एसटी नयायाधीश कमल सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार पूनिया एवं न्यायिक अधिकारीगण, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसल सुमेर सिंह, विवेक प्रिय सोनी, संतलाल सहारण, योगेश सहारण अन्य अधिवक्ता व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार पूनिया ने योग का महत्व बताया। इस अवसर योगाचार्य राजेश तिवारी ने प्राणायाम, योगासन, मेडिटेशन एवं अन्य प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक गतिविधियां करवाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2220826


