झुंझुनूं में प्री मानसून की बारिश के बाद बिगड़े हालात:नाले ओवरफ्लो हुए, सड़कों पर बह रही गंदगी, ड्रेनेज सिस्टम भी खराब हुआ
झुंझुनूं में प्री मानसून की बारिश के बाद बिगड़े हालात:नाले ओवरफ्लो हुए, सड़कों पर बह रही गंदगी, ड्रेनेज सिस्टम भी खराब हुआ
झुंझुनूं : झुंझुनूं में प्री मानसून की बारिश के बाद बिगड़े हालात:नाले ओवरफ्लो हुए, सड़कों पर बह रही गंदगी, ड्रेनेज सिस्टम भी खराब हुआ। प्री-मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ने झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर प्रशासन की तैयारियों और जनप्रतिनिधियों के दावों की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने दावा किया था कि शहर इस बार जलभराव और टूटी सड़कों से मुक्त रहेगा, लेकिन महज एक दिन की बारिश ने पूरे शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
अधिकांश सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं और बारिश का पानी उनमें जमा हो गया है, जिससे वे वाहन चालकों के लिए घातक गड्ढे बन गए हैं। शहर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर कॉलोनियों की सड़कों तक हालात खराब हो गए है। सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और नगर परिषद दोनों की व्यवस्था की पोल खुल गई हैं।
पानी में छिपे गड्ढों से हादसे बढ़े

ड्रेनेज सिस्टम की हालत खराब
अनेक स्थानों पर नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं, जिससे पानी शहर की सड़कों पर बह रहा है। शहर के निचले इलाकों, जैसे कि शहीद कर्नल जे.पी. जानू स्कूल के पास, सेठ मोतीलाल स्टेडियम क्षेत्र और रानी सती रोड में जलभराव की स्थिति सबसे भयावह है। पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने से कई इलाकों में सड़कों पर घंटों पानी जमा रहता है।

शहरवासियों का कहना है कि प्रशासन ने नालियों की सफाई का केवल कागजों पर ही काम किया है, इसके कारण शहर में हालात बदतर हुए हैं। PWD और नगर परिषद आपस में जिम्मेदारी टाल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शहरवासियों का सड़कों से गुजरना मुश्किल हो गया है। शहर के कई हिस्सों में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है और पानी जमा रहने से बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2219475


