परसरामपुरा में बारिश के कटाव से बना गड्ढा:कन्या कॉलेज के भवन को खतरा, ग्रामीणों ने समाधान की मांग उठाई
परसरामपुरा में बारिश के कटाव से बना गड्ढा:कन्या कॉलेज के भवन को खतरा, ग्रामीणों ने समाधान की मांग उठाई
परसरामपुरा : परसरामपुरा के भरवाड़ी रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में भवन के दाईं ओर बारिश के पानी से मिट्टी का कटाव हो रहा है। इस कटाव के कारण एक बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे महाविद्यालय भवन और परिसर में लगे बिजली के पोल को खतरा उत्पन्न हो गया है।
महाविद्यालय में कार्यरत व्याख्याता रघुवीर सिंह मौर्य ने बताया कि यह गड्ढा पिछले मानसून की बारिश के कारण मिट्टी के कटाव से बना था। उन्होंने आशंका जताई कि इस मानसून में यह और भी गहरा तथा बड़ा हो सकता है, जिससे भवन और बिजली के पोल को अधिक क्षति पहुँच सकती है।
मौर्य ने जानकारी दी कि उन्होंने इस गंभीर समस्या के बारे में नोडल महाविद्यालय और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) को सूचित कर दिया है। हालांकि, अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2221880


