खेतड़ी में रक्तदान शिविर में 103 यूनिट एकत्रित:युवाओं और सामाजिक संगठनों ने दिखाया उत्साह, रक्तदाताओं को किया सम्मानित
खेतड़ी में रक्तदान शिविर में 103 यूनिट एकत्रित:युवाओं और सामाजिक संगठनों ने दिखाया उत्साह, रक्तदाताओं को किया सम्मानित
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के कोलिहान नगर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर में डीएसएम ब्लड बैंक चिड़ावा की टीम ने कुल 103 यूनिट रक्त का संग्रहण किया।
रक्तदान को लेकर किया जागरूक
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना था। क्षेत्र के आमजन ने भी इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। शिविर के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता सरपंच रमेश सैनी ने की। विधायक गुर्जर ने अपने संबोधन में रक्तदान को सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य बताया।
उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और किसी दुर्घटना, गंभीर बीमारी या आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदाताओं का योगदान किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है और इससे स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता।
ब्लड डोनेट करने वालों को किया सम्मानित
शिविर के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और बड़ी संख्या में युवा इस कार्य से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विकास कुमार, सचिन सैनी, राहुल, नरेश कुमार, मनोहर लाल, इंद्राज गुर्जर, सुरेश सैनी, हरचंद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222071


