[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जहां जानलेवा हमला किया,वहां बोले-अपराध करना पाप है:करण कुमावत पर हमले के मामले में 10-10 हजार के 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार,एक पुलिस की गाड़ी से भागने लगा तो पैर टूटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जहां जानलेवा हमला किया,वहां बोले-अपराध करना पाप है:करण कुमावत पर हमले के मामले में 10-10 हजार के 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार,एक पुलिस की गाड़ी से भागने लगा तो पैर टूटा

जहां जानलेवा हमला किया,वहां बोले-अपराध करना पाप है:करण कुमावत पर हमले के मामले में 10-10 हजार के 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार,एक पुलिस की गाड़ी से भागने लगा तो पैर टूटा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : 26 मई की रात सीकर के खाटूश्यामजी में युवक करण कुमावत पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सीकर की खाटूश्यामजी पुलिस ने करीब 3 सप्ताह से फरार चल रहे 10-10 हजार के 2 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को जयपुर से और दूसरे को अजीतगढ़ एरिया से गिरफ्तार किया। एक आरोपी ने पुलिस की गाड़ी से भागने की कोशिश की लेकिन वह गिर गया जिससे उसका पैर टूट गया। आज शाम को खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने आरोपियों को लेकर मौका तस्दीक की कार्रवाई की।

SHO पवन कुमार चौबे और उनकी टीम ने 5 राज्यों के 22 जिलों में सर्च करने के बाद आरोपियों को दबोचा। पवन कुमार चौबे ने बताया कि आरोपी ललित उर्फ रुद्र(26) पुत्र बजरंगलाल निवासी मउ को अजीतगढ़ इलाके के सुराणी गांव से और धीरज जांगिड़(30) पुत्र रमेश जांगिड़ निवासी मउ को जयपुर के 14 नंबर पुलिया के पास से पकड़ा है। पुलिस ने जब आरोपी ललित को पकड़ लिया तो उसने पुलिस की गाड़ी से भागने की कोशिश की। ऐसे में वह गिर गया और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। दोनों ही आरोपी हमले के मुख्य आरोपी हैं। इन पर एसपी प्रवीण नायक नूनावत के द्वारा 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में एक आरोपी राजपाल को पहले ही पकड़ा जा चुका है। फरार आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

जब आरोपी ललित ने पुलिस की गाड़ी से भागने की कोशिश की तो गिरकर उसका पैर टूट गया।
जब आरोपी ललित ने पुलिस की गाड़ी से भागने की कोशिश की तो गिरकर उसका पैर टूट गया।

करण कुमावत खाटूश्यामजी में एक गेस्ट हाउस का कर्मचारी था। गेस्ट हाउस में गेस्ट ले जाने की बात पर ही रुद्र,धीरज और उसके अन्य साथियों ने मिलकर करण पर जानलेवा हमला किया था। इस संबंध में करण के पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया था।

बता दें कि इस घटना के बाद सीकर में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर 10 दिन तक अनिश्चितकालीन धरना भी चला था। 10 वें दिन प्रतिनिधि मंडल के द्वारा जयपुर में राजस्थान सरकार के कई मंत्रियों से वार्ता की गई। इसके बाद सीकर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के द्वारा 7 दिन में मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ था। 7 दिन के भीतर ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।

SHO पवन कुमार चौबे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस थाने के कांस्टेबल गिरधारी लाल और राजेंद्र की विशेष भूमिका रही। दोनों ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सोर्सेज के आधार पर आरोपियों के हर मूवमेंट पर नजर रखी। आज आरोपियों को लेकर पुलिस ने मौका तस्दीक की कार्रवाई की। जहां आरोपी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कहां पर करण पर हमला किया और कहां से फरार हुए। आज जब आरोपियों को मौका तस्दीक के लिए ले जाया गया तो दोनों हाथ जोड़कर कहने लगे कि अपराध करना पाप है। हमसे जो गलती हुई उसके लिए हम पूरी जनता से माफी मांगते हैं।

Related Articles