[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के दादिया रामपुरा में हटाया अतिक्रमण:सड़क निर्माण का काम होगा शुरू, पुलिस बल रहा तैनात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस के दादिया रामपुरा में हटाया अतिक्रमण:सड़क निर्माण का काम होगा शुरू, पुलिस बल रहा तैनात

रींगस के दादिया रामपुरा में हटाया अतिक्रमण:सड़क निर्माण का काम होगा शुरू, पुलिस बल रहा तैनात

रींगस : रींगस पुलिस ने दादिया रामपुरा गांव में शनिवार को प्रशासन ने सड़क सीमा से अतिक्रमण हटा दिया है। यह कार्रवाई रींगस तहसीलदार के नेतृत्व में की गई है। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी मशीन और भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।

कई सालों से हो रहे अतिक्रमण को हटाया

तहसीलदार महेश ओला ने बताया-उपखंड अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर दादिया रामपुरा गांव में श्रीमाधोपुर से बधाल मार्ग पर कई वर्षों से हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। इस अतिक्रमण के कारण सड़क निर्माण कार्य बाधित था, जिसे अब शांतिपूर्वक हटा दिया गया है। इससे सड़क निर्माण कार्य पूरा हो सकेगा।

पुलिस बल रहा तैनात

पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क पर आवागमन को निर्बाध और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। सड़क की जद में आ रहे कच्चे-पक्के निर्माण, मकान, दुकान, चबूतरे, मकानों के हिस्से और टीन शेड आदि को ध्वस्त किया गया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार महेश चंद्र ओला मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था।

Related Articles