रतनगढ़ मुसाफिरखाना फिर से खोलने की मांग:यात्री सुविधाओं, वॉशिंग लाइन बहाली के लिए महाप्रबंधक से लगाई गुहार
रतनगढ़ मुसाफिरखाना फिर से खोलने की मांग:यात्री सुविधाओं, वॉशिंग लाइन बहाली के लिए महाप्रबंधक से लगाई गुहार
रतनगढ़ : चूरू जिले में रतनगढ़ रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत मिशन के तहत चल रहे विकास कार्यों के बीच स्थानीय नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने और पुरानी व्यवस्थाओं को बहाल करने की मांग तेज हो गई है। शनिवार दोपहर निवर्तमान पार्षद नंदकिशोर भार्गव ने उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर जोन के महाप्रबंधक को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में रतनगढ़ जंक्शन पर बंद किए गए पुराने मुसाफिरखाने को यात्रियों के लिए फिर से खोलने की आवश्यकता जताई गई। यह मुसाफिरखाना बाजार के ठीक सामने स्थित होने के कारण यात्रियों के विश्राम और बुकिंग के लिए बेहद सुविधाजनक था।
फुट ओवरब्रिज या वैकल्पिक रास्ते की मांग
इसके साथ ही स्टेशन के पूर्व दिशा में बसे करीब 8 वार्डों के हजारों परिवारों की दैनिक आवाजाही को सुगम बनाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण करने या उचित वैकल्पिक रास्ता देने की मांग उठाई गई है। वर्तमान निर्माण कार्यों के कारण पुराने रास्ते बंद होने से स्थानीय निवासियों को कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
एस्केलेटर व लिफ्ट सुविधा को पुनः बहाल करने की मांग
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 4 के बीच पूर्व में तय एस्केलेटर और लिफ्ट की व्यवस्था को बदलकर अब केवल प्लेटफॉर्म 2-3 पर ही लिफ्ट लगाई जा रही है। इसे अनुचित बताते हुए प्लेटफॉर्म 1 और 4 पर भी एस्केलेटर व लिफ्ट सुविधा को पुनः बहाल करने की मांग की गई है।
वॉशिंग लाइन को फिर से स्थापित करने की भी मांग
वहीं आमान परिवर्तन से पूर्व रतनगढ़ में मौजूद रही 10 कोच की वॉशिंग लाइन को फिर से स्थापित करने का आग्रह किया गया है। इससे दिल्ली, जयपुर, अजमेर और बीकानेर जैसे रूटों से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का रखरखाव यहीं संभव हो सकेगा, जिससे रेलवे की आय बढ़ने के साथ ही यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2221897


