[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, जन समस्याओं और संगठन मजबूती पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, जन समस्याओं और संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, जन समस्याओं और संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के सदस्य तथा एआईसीसी सदस्य तनवीर खान के निजी निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, जन समस्याओं तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए तनवीर खान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और पार्टी में उनके मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, पानी, सड़क एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर जनता की आवाज बनना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इसके लिए घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है।

तनवीर खान ने संगठन में एकता और अनुशासन पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से गुटबाजी से दूर रहकर पार्टी हित में मिलकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं से भी अवगत कराया, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उन्हें संबंधित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर नदीम चौहान, नौशाद खान एडवोकेट, लालचंद, मनोज कुमार, महेश सोनी, रघु, समीर खान आमु, शाहिद पार्षद, शोएब बहलीम, महेंद्र शर्मा (रतननगर), जाबिर खान (रतननगर), अमित शर्मा (रतननगर), मारूफ खान सरकेल, आसिफ खान, विक्की कस्वा, साजिद खान, शाहरुख खान, शहजाद खान, सिकंदर खान, राकेश शर्मा, मकसूद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles