9वें दिन भी नहीं मिला मासूम भावेश का सुराग, पुलिस-एसडीआरएफ और ग्रामीणों की तलाश जारी
9वें दिन भी नहीं मिला मासूम भावेश का सुराग, पुलिस-एसडीआरएफ और ग्रामीणों की तलाश जारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के निमोद स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए 5 वर्षीय मासूम भावेश का 9वें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग और ग्रामीणों की संयुक्त टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है, लेकिन अब तक बालक का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार भावेश नौ दिन पहले अपने परिवार के साथ निमोद स्थित हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन करने गया था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। घटना के बाद से ही प्रशासन और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
रविवार को एसडीआरएफ की दूसरी टीम भी मौके पर पहुंची और पुलिस व ग्रामीणों के साथ मिलकर बालेश्वर कुंड, अधरशिला, क्रेशर क्षेत्र के पीछे स्थित पहाड़ियों तथा आसपास के अन्य संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। घंटों तक चले अभियान के बावजूद कोई सफलता नहीं मिल सकी।
एसडीआरएफ टीम प्रभारी इम्तियाज अली ने बताया कि टीम द्वारा पहाड़ी क्षेत्रों, जल स्रोतों और अन्य संभावित स्थानों पर व्यापक स्तर पर तलाश की गई, लेकिन भावेश का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि पुलिस लगातार हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच और सर्च ऑपरेशन चला रही है।
मासूम की तलाश में 10 थानों की पुलिस, वन विभाग, एसडीआरएफ की टीमें तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने बीएसएफ और एनडीआरएफ की सहायता लेने के लिए भी पत्राचार किया है, ताकि खोज अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
भावेश के लापता होने के नौ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से मामला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं और ग्रामीण भी लगातार मासूम के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।
क्षेत्रवासियों की निगाहें अब प्रशासन के आगामी कदमों पर टिकी हुई हैं और सभी को उम्मीद है कि जल्द ही भावेश का पता लग सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2321958


