[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का विधायक भाम्बू ने किया निरीक्षण, समय पर पूरा करने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का विधायक भाम्बू ने किया निरीक्षण, समय पर पूरा करने के निर्देश

रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का विधायक भाम्बू ने किया निरीक्षण, समय पर पूरा करने के निर्देश

झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस लाइन के पास लेवल क्रॉसिंग संख्या 265 पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का विधायक राजेंद्र भाम्बू ने निरीक्षण किया। उन्होंने आरएसआरडीसी अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्य की गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों की समीक्षा की।

विधायक भाम्बू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरओबी का निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जाए और गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं हो। उन्होंने कहा कि आरओबी बनने से रेल फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

इस अवसर पर आरएसआरडीसी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता, ठेकेदार प्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक भाम्बू ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से परियोजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

Related Articles