[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्राकृतिक खेती गोष्ठी में किसानों को दी नई तकनीकों की जानकारी, उत्कृष्ट कृषकों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्राकृतिक खेती गोष्ठी में किसानों को दी नई तकनीकों की जानकारी, उत्कृष्ट कृषकों का सम्मान

प्राकृतिक खेती गोष्ठी में किसानों को दी नई तकनीकों की जानकारी, उत्कृष्ट कृषकों का सम्मान

झुंझुनूं : जिला परिषद सभागार में शनिवार को आत्मा योजनान्तर्गत जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती एवं खरीफ पूर्व किसान गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें जिलेभर से पहुंचे किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और कृषि अधिकारियों ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि इससे खेती की लागत कम होने के साथ भूमि की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।

कृषि विज्ञान केन्द्र आबूसर के वैज्ञानिकों ने बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, वेस्ट डी कम्पोजर, फसल चक्र, बीज उपचार सहित प्राकृतिक खेती की विभिन्न विधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जैविक खेती के लिए विजेन्द्र सिंह सांगासी और पशुपालन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुरेन्द्र सिंह पबाना को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles