शादी की वर्षगांठ पर 90 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
शादी की वर्षगांठ पर 90 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सूरजगढ़ : पूर्व व्याख्याता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार मेहरा ने अपनी वैवाहिक जीवन की 19वीं वर्षगांठ अनूठे अंदाज में मनाते हुए स्थानीय बहुजन समाज श्मशान घाट परिसर में 90 पौधों का रोपण किया। इस पहल के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बहुजन शमशान घाट सर्वांगीण विकास संस्थान के अध्यक्ष छोटेलाल गजराज ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम दस पौधे अवश्य लगाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के सचिव राधेश्याम चिरानिया तथा सर्व समाज समरसता एवं सर्वांगीण विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सेवदा ने सुरेंद्र मेहरा की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत खुशियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना प्रेरणादायक कदम है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर रवि चिरानिया, ईश्वरलाल मैरोडिया, पंकज सिरोवा, नंदलाल सुनिया एवं विजेंद्र कटारिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2218956

