[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में करंट लगने से सांड की मौत:गोसेवकों ने बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप, खुले तारों को ठीक करवाने री मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में करंट लगने से सांड की मौत:गोसेवकों ने बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप, खुले तारों को ठीक करवाने री मांग

सिंघाना में करंट लगने से सांड की मौत:गोसेवकों ने बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप, खुले तारों को ठीक करवाने री मांग

सिंघाना : सिंघाना कस्बे में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक बेसहारा सांड की मौत हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों और गोसेवकों में बिजली के खुले तारों को लेकर भारी आक्रोश है।

गोसेवक रंजीत ने बताया – उन्हें करंट लगने से सांड की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कामधेनु सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। गोसेवकों ने आरोप लगाया कि 8 जून को भी इसी प्रकार की घटना में एक नंदी की मौत हो चुकी थी, लेकिन संबंधित विभागों ने तब कोई ठोस कदम नहीं उठाया था।

कामधेनु सेना के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका को कई बार फोन करने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की जाती।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले बिजली तारों, करंट लगने होने की आशंका वाले स्थानों और कचरा स्थलों की तत्काल जांच कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related Articles