लग्जरी कार, जेंटलमैन लुक… पर अंदर भारी थी शराब:झुंझुनूं पुलिस ने फेल किया तस्करों का VIP ड्रामा, हरियाणा से गुजरात तस्करी कर ले जा रहे थे शराब
लग्जरी कार, जेंटलमैन लुक... पर अंदर भारी थी शराब:झुंझुनूं पुलिस ने फेल किया तस्करों का VIP ड्रामा, हरियाणा से गुजरात तस्करी कर ले जा रहे थे शराब
झुंझुनूं : हाईवे पर फर्राटा भरती सफेद रंग की चमचमाती लग्जरी कार… अंदर बैठे अच्छे कपड़ों में सलीके दार युवक… इन्हें देखकर पहली नजर में कोई भी यही सोचेगा कि कोई रईस परिवार के लड़के सफर कर रहे हैं। तस्करों ने भी यही सोचा था कि इस ‘VIP लुक’ को देखकर पुलिस उन्हें हाथ भी नहीं लगाएगी और वे आराम से निकल जाएंगे। लेकिन झुंझुनूं कोतवाली पुलिस की पैनी नजरों के सामने तस्करों का यह ‘लग्जरी ड्रामा’ पूरी तरह फेल हो गया।
पुलिस ने जब इस लग्जरी कार को रुकवाकर तलाशी ली, तो गाड़ी के अंदर का नजारा देखकर खुद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। कार के अंदर कोई वीआईपी नहीं, बल्कि हरियाणा ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब का भरी हुई थी।

सटीक सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर घेरा
SHO श्रवण कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि तस्कर झुंझुनूं के रास्ते गुजरात जाने की फिराक में थे। कोतवाली थाने के उप निरीक्षक (SI) हिदायत अली अपनी टीम के साथ फतेहपुर-चिड़ावा बाईपास पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने बिल्कुल सटीक इनपुट दिया कि एक सफेद रंग की लग्जरी कार (नम्बर RJ47CA9347) में भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है।
सूचना मिलते ही थानाधिकारी श्रवण कुमार मील के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मण्ड्रेला बाईपास रोड पर ‘सारा होटल एण्ड रिसोर्ट’ के पास मजबूत नाकाबंदी कर दी। जैसे ही वह कार वहां पहुंची, पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेरकर रुकवा लिया।
शराब से भरी हुई थी शराब
कार रुकते ही पुलिस ने जब तलाशी शुरू की तो शराब की पेटियां बरामद होने लगीं। पुलिस ने जब कार सवार चारों युवकों से शराब ले जाने का वैध लाइसेंस या परमिट मांगा, तो वे बगले झांकने लगे और कोई भी कानूनी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार और शराब को जब्त कर लिया।
इन्हें किया गिरफ्तार, सुरेन्द्र सिंह (34 वर्ष) निवासी उद्योग नगर, जोबनेर रोड, फुलेरा (जयपुर ग्रामीण)।, कल्याण (33 वर्ष) निवासी रोजड़ी, थाना फुलेरा (जयपुर ग्रामीण)।, देवपाल सिंह (21 वर्ष)बनिवासी ठेगड़ी नगर चोपासनी (जोधपुर)।, लोकेन्द्र सिंह (28 वर्ष) निवासी इटावा, थाना फुलेरा (जयपुर ग्रामीण)।, शानदार कार को बनाया ‘चलता-फिरता गोदाम’
तस्करों ने मारुति विक्टोरियस जैसी महंगी और लग्जरी कार का इस्तेमाल किया। उन्होंने कार की सीटों और डिग्गी के आस-पास की खाली जगहों को इस तरह इस्तेमाल किया कि पूरी कार ‘चलते-फिरते अवैध गोदाम’ में बदल गई। इस वीआईपी कार में विभिन्न ब्रांड की कुल 29 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थी।
नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
झुंझुनूं एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह और योगेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा। फिलहाल पुलिस इन चारों लग्जरी तस्करों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हरियाणा में इन्हें यह शराब किसने सप्लाई की थी और गुजरात में यह खेप किस बड़े माफिया को डिलीवर होनी थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2218970

