पिलानी के खेड़ला का बास में जलभराव की समस्या:खुडानिया मोड़ से सरकारी स्कूल तक फैला, समाधान की मांग; तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पिलानी के खेड़ला का बास में जलभराव की समस्या:खुडानिया मोड़ से सरकारी स्कूल तक फैला, समाधान की मांग; तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पिलानी : पिलानी तहसील के खेड़ला का बास गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में मनोहर की दुकान के पास बारिश और गंदे पानी का जमाव लंबे समय से बना हुआ है। गुरुवार को ग्रामीणों ने तहसीलदार सोनू आर्य से मुलाकात कर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया और समाधान के लिए एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार, जलभराव अब खुडानिया मोड़ से लेकर गांव की सरकारी स्कूल तक फैल गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में आवागमन बाधित हो रहा है।

बारिश के समय घुटनों तक भर जाता है पानी
बारिश के दिनों में ये समस्या और गंभीर हो जाती है। राहगीरों, छात्रों और स्थानीय निवासियों को घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरने के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने और इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। तहसीलदार सोनू आर्य ने ग्रामीणों को समस्या के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में दीपू राज, सुशील कुमार काला, टिंकू चारण, बुधराम सैनी, बाबूलाल सैनी और रवि कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216613


