[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में लोक-परिवहन बस पलटी,7 साल के मासूम की मौत:20 से ज्यादा यात्री घायल; रावतसर से सरदारशहर जाते समय हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में लोक-परिवहन बस पलटी,7 साल के मासूम की मौत:20 से ज्यादा यात्री घायल; रावतसर से सरदारशहर जाते समय हादसा

सरदारशहर में लोक-परिवहन बस पलटी,7 साल के मासूम की मौत:20 से ज्यादा यात्री घायल; रावतसर से सरदारशहर जाते समय हादसा

सरदारशहर : सरदारशहर में लोकर परिवहन की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सरदारशहर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा सरदारशहर-सालासर मेगा हाईवे पर साडासर स्थित कुबेर होटल के पास गुरुवार दोपहर को हुआ। बस हनुमानगढ़ के रावतसर से सरदारशहर की तरफ जा रही थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रावतसर (हनुमानगढ़) से सरदारशहर की तरफ जा रही थी। बस तेज गति से चल रही थी और अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने से वो सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में बस में सवार 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इन्हें सरदारशहर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में बस में सवार 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इन्हें सरदारशहर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आस-पास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। उन्हें निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से सरदारशहर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उप जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ.चंद्रभान जांगिड़ ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है और उनकी स्थिति सामान्य है।

एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

हादसे में 7 साल के जगदीश नायक पुत्र सीताराम नायक की मौत हो गई। घायलों में मोनिका (10), अमित नायक, पूजा (18), खुशबू (17), संतोष नायक (45), साक्षी मीणा (15), अक्षत (13), सुमन मीणा (33), सहदेव सिंह राजपूत, हेतराम (60), आशीष शर्मा (20), लीलाधर (11), अनीता नायक (15), पंकज नायक (6), रोशनी नायक, चांदनी नायक (9), भारती नायक, लिछमा नायक (32), और मुकेश गुर्जर शामिल हैं। कुछ अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सरदारशहर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सब इंस्पेक्टर रमकुल मीणा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की लापरवाही सहित अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles