मलिकपुर में एक दिवसीय ग्रामीण सेवा शिविर
मलिकपुर में एक दिवसीय ग्रामीण सेवा शिविर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : राजस्थान ग्रामीण बैंक, अग्रणी जिला बैंक पंजाब नेशनल बैंक और आरोह फाउंडेशन के सीएफएल खंडेला के संयुक्त देखरेख में मलिकपुर में एक ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल मलिकपुर में आयोजित हुआ, जिसमें 22 अलग-अलग विभागों ने हिस्सा लिया।
वित्तीय परामर्शदाता नैतिक कुमार ने बताया कि शिविर में केवाईसी, री-केवाईसी, सी-केवाईसी और मनी म्यूल जैसी बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी सीएफएल खंडेला द्वारा जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभउठाने की अपील की गई।
शिविर में 22 विभागों द्वारा ग्रामीण जनों के विभिन्न कार्य मौके पर ही निपटाए गए। इस अवसर पर प्रभारी सचिव सुबीर कुमार, एसडीएम बृजेश कुमार, राजस्थान ग्रामीण बैंक के मैनेजर रवि शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216522


