पिलानी में बाइक को कार ने मारी टक्कर:दो चचेरे भाई घायल, एक का पैर कटा
पिलानी में बाइक को कार ने मारी टक्कर:दो चचेरे भाई घायल, एक का पैर कटा
पिलानी : झुंझुनूं जिले के पिलानी में डुलानिया के पास बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक का पैर शरीर से अलग हो गया, जबकि दूसरे के पैर में गंभीर चोट आई है।
ईंट भट्टे पर काम करते हैं दोनों
जानकारी के अनुसार, अजाड़ी, गुढ़ागोड़जी निवासी रणजीत (34) पुत्र गोकुल राम मेघवाल और प्रदीप (35) पुत्र फुलाराम मेघवाल बाइक पर सवार थे। दोनों चचेरे भाई हैं और हरपालू स्थित ईंट भट्टे पर काम करते हैं। वे घूमने के उद्देश्य से डुलानिया से पीपली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लोहारू से पिलानी होते हुए राजगढ़ जा रही एक स्विफ्ट कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही पीपली चौकी इंचार्ज सत्यवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पिलानी के बिरला सार्वजनिक अस्पताल पहुंचाया। पिलानी थाने के एएसआई होशियार सिंह ने घायलों के उपचार की व्यवस्था की और उनके परिजनों को सूचित किया।
चिकित्सकों के अनुसार, रणजीत का एक पैर हादसे में कटकर अलग हो गया है और उनके हाथ में भी फ्रैक्चर हुआ है। वहीं, प्रदीप के पैर में गंभीर चोट लगने से उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि उसे भी पैर खोने का खतरा है। दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2215378


