[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के तहत प्रबुद्ध जन संगोष्ठी आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के तहत प्रबुद्ध जन संगोष्ठी आयोजित

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के तहत प्रबुद्ध जन संगोष्ठी आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” के अंतर्गत प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत, विधायक हरलाल सहारण, लोकसभा प्रत्याशी पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. वासुदेव चावला, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, विधानसभा प्रत्याशी संतोष मेघवाल, निवर्तमान जिला प्रमुख वंदना आर्य, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, निवर्तमान सभापति राजकरण चौधरी तथा प्रधान विनोद पूनिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् के साथ किया गया।

प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है तथा केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार गरीब, किसान और आमजन के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि किसानों, गरीबों और मजदूरों के हितों की रक्षा करने का कार्य वर्तमान सरकार ने किया है। उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे किसानों को आर्थिक संबल मिला है। साथ ही उन्होंने शेखावाटी क्षेत्र के सैनिकों के योगदान का उल्लेख करते हुए वन रैंक-वन पेंशन योजना को सैनिकों के सम्मान से जोड़ा।

जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सामरिक क्षमता को विश्व के सामने प्रदर्शित किया है। उन्होंने युवाओं के लिए संचालित स्किल इंडिया जैसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

लोकसभा प्रत्याशी पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया ने खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं के कारण युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है और भारत वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास परिकल्पना की चर्चा करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिली है। डॉ. वासुदेव चावला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय की नई अवधारणा प्रस्तुत करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास से जोड़ने का कार्य किया है।

निवर्तमान जिला प्रमुख वंदना आर्य ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। विधानसभा प्रत्याशी संतोष मेघवाल ने महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है।

प्रधान विनोद पूनिया एवं निवर्तमान सभापति राजकरण चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा ने किया।

इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22