देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 में आमजन को राहत प्रदान की गई। जिला कलेक्टर अवधेश कुमार मीणा एवं उपखंड अधिकारी ममता लहुआ के निर्देशन में नगर पालिका परिसर में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने भागीदारी निभाई।
शिविर में नगर पालिका की ओर से 69-ए के तहत एक पट्टा और कृषि भूमि का एक पट्टा वितरित किया गया। इसके अलावा 5 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र तथा 15 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के 3 एवं प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के 6 आवेदन प्राप्त हुए, वहीं 8 नए रजिस्ट्रेशन किए गए।
शिविर में बिजली, पानी, पशुपालन, आयुर्वेद, चिकित्सा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास सहित कई विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पानी सप्लाई से जुड़े 9 प्रकरण मिले, जबकि विद्युत विभाग से संबंधित 6 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मुश्ताक खान कायमखानी ने शहरिया बास में कम वोल्टेज की समस्या और सिंगल फेज की जगह थ्री फेज लाइन लगाने की मांग उठाई। उन्होंने सरकारी अस्पताल रोड स्थित नगर पालिका के सार्वजनिक शौचालय में गंदगी और सफाई व्यवस्था को लेकर भी ज्ञापन सौंपकर सुधार की मांग की।
पशुपालन विभाग ने 100 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई और 12 पशुओं का बीमा कर 24 पशुपालकों को लाभान्वित किया। आयुर्वेद विभाग ने विभिन्न बीमारियों की जांच कर दवाइयों का वितरण किया।
नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने सभी विभागों को प्राप्त प्रकरणों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में नगर पालिका के शिविर प्रभारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार, कनिष्ठ सहायक रघुनाथदान चारण, अरविन्द धवल, संगीता कंवर आदि कार्मिकों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी, मंगतू खां लाडवाण, संदीप आर्य, याकुब खां डीलर, संदीप प्रजापत, नदीम बल्खी आदि जन प्रतिनिधि भी शिविर में उपस्थित रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us