[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटा महाधिवेशन में शामिल होंगे झुंझुनूं के 400 टेंट व्यवसायी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोटा महाधिवेशन में शामिल होंगे झुंझुनूं के 400 टेंट व्यवसायी

कोटा महाधिवेशन में शामिल होंगे झुंझुनूं के 400 टेंट व्यवसायी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : कोटा में आगामी 6, 7 और 8 सितंबर को आयोजित होने वाले टेंट व्यवसायियों के 16वें महाधिवेशन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कोटा टेंट व्यवसायी संघ के प्रतिनिधि झुंझुनूं पहुंचे और जिले के व्यवसायियों को महाधिवेशन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर झुंझुनूं टेंट व्यवसायी संघ की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में टेंट व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और महाधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। झुंझुनूं टेंट व्यवसायी संघ ने बताया कि जिले से करीब 400 टेंट व्यवसायी कोटा में आयोजित महाधिवेशन में भाग लेंगे।

Related Articles