जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला में किसानों को दी आधुनिक तकनीकों की जानकारी
जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला में किसानों को दी आधुनिक तकनीकों की जानकारी
सीकर : कृषि विभाग एवं बजाज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानजी का जाव में जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिलेभर से पहुंचे किसानों, कृषि अधिकारियों और विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर मंथन किया।
कार्यशाला में किसानों को रसायन मुक्त खेती, कम लागत में अधिक उत्पादन, भूमि की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत एवं प्राकृतिक कीटनाशक तैयार करने और उपयोग की विधि समझाई।
इस दौरान कृषि उन्नति योजना एवं आत्मा योजना के तहत कृषक गोष्ठी भी आयोजित हुई, जिसमें खरीफ-2026 फसलों की उन्नत तकनीक, जल संरक्षण, जैविक खादों के उपयोग और कृषि नवाचारों की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। किसानों ने विशेषज्ञों से फसल संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान प्राप्त किए। कार्यशाला के समापन पर जिले में प्राकृतिक खेती के विस्तार का संकल्प लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2215169


