गोठड़ा में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि कौशल शिविर का समापन
गोठड़ा में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि कौशल शिविर का समापन
खेतड़ी : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ खेतड़ी के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोठड़ा में आयोजित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि कौशल शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सर्कल इंस्पेक्टर राकेश कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि सवाई सिंह सिराधना व सरपंच प्रतिनिधि हरीराम गुर्जर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमावत ने की।
शिविर में दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को कंप्यूटर, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी, गायन, नृत्य, योग, खेल तथा वेस्ट फॉर बेस्ट गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक संजय सैनी, शंभु सिंह, सरजीत कुमार, सरला प्रजापति, मंजु बाकोलिया, अंकित व सुमन ने विद्यार्थियों को विभिन्न कौशलों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को पुलिस की भूमिका, सुरक्षा एवं जागरूकता के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने की अपील की। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमावत ने शिविरों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। संस्था प्रधानाचार्य सुभाष चनेजा ने बेस्ट फॉर बेस्ट गतिविधि की जानकारी दी।
समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्काउट गाइड सचिव गिरीश कुमार, महिपाल सिंह, श्याम लाल, मंजु, सरला, सुमन, ऋषिका, लक्ष्मी सहित शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2215116


