सरदारशहर के मुख्य बाजार मार्ग पर आवारा सांडों का जमावड़ा:रोडवेज बस स्टैंड से बाजार जाने वाले रास्ते पर बढ़ रहा हादसों का खतरा
सरदारशहर के मुख्य बाजार मार्ग पर आवारा सांडों का जमावड़ा:रोडवेज बस स्टैंड से बाजार जाने वाले रास्ते पर बढ़ रहा हादसों का खतरा
सरदारशहर : सरदारशहर में रोडवेज बस स्टैंड से मुख्य बाजार तक जाने वाले प्रमुख मार्ग पर आवारा सांडों का जमावड़ा आमजन के लिए बड़ी समस्या बन गया है। सड़क पर दिनभर सांडों के बैठे रहने और आपस में लड़ने के कारण वाहन चालकों, राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हर दिन हादसों का खतरा बना रहता है।
जानवरों के कारण हादसों का खतरा
स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक है, जहां वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इसके बावजूद, सड़क पर आवारा सांडों के डेरा जमाए रहने से यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
कई बार सांडों के अचानक सड़क पर दौड़ने या आपस में भिड़ने से वाहन चालक असंतुलित होकर हादसों का शिकार होते-होते बचे हैं। व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि सांडों की लड़ाई के दौरान लोगों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ता है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है।
शहरवासियों का आरोप है कि नगर परिषद को इस समस्या से कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। उन्होंने मांग की है कि इन आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं या सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी है और नगर परिषद द्वारा जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर इसका समाधान किया जाएगा।
हालांकि, शहरवासियों का कहना है कि जब तक आवारा सांडों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक मुख्य बाजार मार्ग पर हादसों का खतरा बना रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2215086

