[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर जीएसएस का ट्रांसफार्मर जला, 28 घंटे से बिजली ठप:पांच फीडरों में आपूर्ति बाधित, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बहाली की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर जीएसएस का ट्रांसफार्मर जला, 28 घंटे से बिजली ठप:पांच फीडरों में आपूर्ति बाधित, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बहाली की मांग की

जसरापुर जीएसएस का ट्रांसफार्मर जला, 28 घंटे से बिजली ठप:पांच फीडरों में आपूर्ति बाधित, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बहाली की मांग की

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर जीएसएस पर लगा 3.15 एमवीए क्षमता का मुख्य विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से जसरापुर सहित पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति पिछले 28 घंटों से ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण जसरापुर, पावटा, श्यामपुरा, रामा की ढाणी, छाबड़िया वाला तथा माताजी की ढाणी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। लगातार बिजली गुल रहने से घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है, जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी हो रही है।

पानी की समस्या गहराई

पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने से पानी की समस्या गहरा गई है, वहीं किसानों के सिंचाई कार्य भी रुक गए हैं। ई-मित्र संचालक राजेश जलन्द्रा ने बताया कि बिजली नहीं होने के कारण ई-मित्र केंद्रों पर विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्रों एवं अन्य ऑनलाइन सेवाओं से जुड़े कार्य ठप पड़े हैं, जिससे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मोबाइल चार्जिंग और इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने जसरापुर में विरोध प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ रोष जताया।
बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने जसरापुर में विरोध प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ रोष जताया।

बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने जसरापुर में विरोध प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में 28 घंटे तक बिजली बंद रहना गंभीर स्थिति है और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

नया ट्रांसफार्मर जल्द होगा स्थापित

अजमेर डिस्कॉम खेतड़ी टाउन के कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जसरापुर जीएसएस पर लगा 3.15 एमवीए क्षमता का मुख्य विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके कारण पांच फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। उन्होंने जानकारी दी कि नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो गया है और उसे स्थापित करने का कार्य जारी है। देर शाम तक ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान भली शर्मा, रामोतार अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, शुभम सेन, पूर्ण सिंह, नीरज सेन, धर्मेंद्र गुर्जर, गौरव टेलर, गौतम शर्मा, रितिक रोहिल्या और महिपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles