रेस्टोरेंट में मिला युवक का शव,नाक पर चोट के निशान:रेस्टोरेंट मालिक के जरिए एक महीने पहले बेचा था प्लॉट, फर्नीचर ठेकेदार था
रेस्टोरेंट में मिला युवक का शव,नाक पर चोट के निशान:रेस्टोरेंट मालिक के जरिए एक महीने पहले बेचा था प्लॉट, फर्नीचर ठेकेदार था
सीकर : सीकर में 30 साल के युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव रेस्टोरेंट के एक कमरे में मिला। आज परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। हालांकि आज 1 घंटे तक परिजन मोर्च्यूरी के बाहर धरने पर भी बैठे रहे। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
शव मिलने की सूचना पर परिजन रेस्टोरेंट पहुंचे तो मृतक की नाक पर चोट के निशान मिले। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। परिजनों ने कहा कि जिस रेस्टोरेंट पर विजय का शव मिला है। उसके जरिए ही 27 मई को विजय ने एक प्लॉट करीब 30-35 लाख रुपए में बेचा था।

SHO गोकुलपुरा प्रीति बेनीवाल ने बताया कि मंगलवार शाम दासा की ढाणी फाटक के पास स्थित शेखावाटी रेस्टोरेंट से सूचना मिली कि एक युवक मृत अवस्था में मिला है। ऐसे में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2214916


