[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में इंटरलॉकिंग से जलभराव की समस्या:बिना लेवलिंग बिछाई सड़क, आवागमन बाधित; लोग परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद में इंटरलॉकिंग से जलभराव की समस्या:बिना लेवलिंग बिछाई सड़क, आवागमन बाधित; लोग परेशान

धोद में इंटरलॉकिंग से जलभराव की समस्या:बिना लेवलिंग बिछाई सड़क, आवागमन बाधित; लोग परेशान

धोद : धोद नगरपालिका क्षेत्र के ठेलाना चौक में इंटरलॉकिंग कार्य के बाद बारिश से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की उचित लेवलिंग किए बिना ही यह कार्य किया गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

करीब एक माह पूर्व धोद एसडीएम ने क्षेत्र का दौरा किया था। उस समय स्थानीय निवासियों ने इंटरलॉकिंग कार्य शुरू होने से पहले सड़क की लेवलिंग करने और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की थी। लोगों ने संभावित जलभराव की आशंका भी जताई थी, लेकिन इसके बावजूद कार्य बिना उचित लेवलिंग के पूरा कर दिया गया।

वर्तमान में बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही है। यह मार्ग न केवल स्थानीय आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि मुख्य बाजार में यातायात बढ़ने पर वाहनों के डायवर्जन के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। जलभराव के कारण आमजन और वाहन चालक दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि हाल ही में उनका ऑपरेशन हुआ है। रास्ते में पानी भरे होने के कारण उन्हें पड़ोसियों की दीवार कूदकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त, घर में बुजुर्गों के बीमार होने पर बाजार से दवाइयां लाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले में सड़क की लेवलिंग और निर्माण कार्य को लेकर धोद नगरपालिका के सहायक अभियंता (AEN) चंद्रशेखर से संपर्क किया गया। उन्होंने जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया और इस समस्या पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अब क्षेत्रवासी प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर सड़क की लेवलिंग दुरुस्त करने और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो।

Related Articles