91वें दिन भी जारी रहा भोपालगढ़ ग्रामीणों का धरना, जनहित मांगों के समाधान की उठाई आवाज
91वें दिन भी जारी रहा भोपालगढ़ ग्रामीणों का धरना, जनहित मांगों के समाधान की उठाई आवाज
खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चल रहा धरना मंगलवार को लगातार 91वें दिन भी जारी रहा। धरनार्थियों ने खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा लगाए गए कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने, सती माता आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने तथा अभयारण्य से आने वाले जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पालतू पशुओं के लिए उचित मुआवजा दिलाने की मांग दोहराई।
धरने की अध्यक्षता चंदगीराम सैनी ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
इस दौरान गोकुलचंद सैनी, जुगल सैनी, नवल किशोर पारीक, रोशनलाल, भूपेंद्र सिंह सोढ़ा, गिरधारी, बाबूलाल सैनी, लालसिंह इंदा, श्याम सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, गजेंद्र पारीक, अरविंद सिंह निरवान, राजेंद्र सिंह इंदा, महेंद्र कुमार चावरिया, प्रदीप सरोलिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2214822
