नीट परीक्षा से पहले छात्र की मौत, पुलिस जांच में जुटी, तीसरे प्रयास की कर रहा था तैयारी, परिवार सदमे में
नीट परीक्षा से पहले छात्र की मौत, पुलिस जांच में जुटी, तीसरे प्रयास की कर रहा था तैयारी, परिवार सदमे में
सीकर : सीकर में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र आगामी 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा में शामिल होने वाला था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार छात्र उमेश माली पिछले दो प्रयासों में कोचिंग के माध्यम से तैयारी कर चुका था, जबकि इस बार वह घर पर रहकर स्वाध्याय कर रहा था। उसके पिता लक्ष्मणराम मुंबई में टाइल्स व्यवसाय से जुड़े हैं। छात्र अपनी मां, बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ सीकर स्थित आवास पर रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार घटना के समय छात्र घर पर अकेला था। उसकी मां किसी कार्य से झुंझुनूं जिले के गांव गई हुई थीं, जबकि भाई-बहन कोचिंग गए हुए थे। परिजनों को घटना की जानकारी उनके घर लौटने पर मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को एसके अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार गहरे सदमे में है।
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
सीकर में 22 वर्षीय नीट परीक्षार्थी उमेश माली की आत्महत्या का समाचार अत्यंत स्तब्ध करने वाला है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। नीट प्रश्नपत्र लीक के कारण इस वर्ष राजस्थान के प्रदीप मेघवाल सहित कई बच्चों ने आत्मघाती कदम उठाए हैं। यह आत्महत्या नहीं, बल्कि – पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2213867


