बीदासर के मुख्य बाजार में जर्जर दुकान, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
हर दिन प्रशासन की रहती है इस मुख्य मार्गे से आवाजाही
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : मंडी बाजर स्थित मुख्य बाजार में वर्षों से जर्जर अवस्था में बंद पड़ी एक दुकान स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। आने वाले बारिश के दिनो मे कभी भी बड़ा हदसा हो सकता है दुकान की दीवार और छत में दरारें और चौड़ी हो गई हैं, जिससे इसके किसी भी समय भरभराकर गिरने की आशंका बढ़ गई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह जर्जर भवन कस्बे के मुख्य मार्गे मैन बाजार में सबसे व्यस्त मार्ग पर स्थित है, जहां दिनभर सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राएं, महिलाएं, बुजुर्ग, व्यापारी और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग गुजरते हैं बारिश के बाद भी यहा पर जल भराव राहत है जिससें हालत और भी खराब हो चुकी है। लोगों का कहना है कि यदि दुकान अचानक गिर गया तो बड़ी जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता।
बारिश ने बढ़ाया खतरा
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण जर्जर दीवारों में नमी बढ़ गई है और ईंटें जगह-जगह से उखड़ने लगी हैं। दुकान का प्लास्टर भी गिर रहा है, जिससे राहगीरों में भय का माहौल है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि वे हर समय किसी अनहोनी की आशंका में रहते हैं।
व्यापारियों और नागरिकों में रोष
व्यापारियों का कहना है कि यदि किसी हादसे के बाद प्रशासन कार्रवाई करेगा तो उसका कोई मतलब नहीं रहेगा। उन्होंने मांग की है कि दुकान का तकनीकी निरीक्षण कर तत्काल इसे गिराया जाए या सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए जाएं। साथ दुकान के आसपास बैरिकेडिंग कर आमजन की आवाजाही को सुरक्षित बनाया जाए।
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि इस जर्जर दुकान को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे और जनहानि से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी दिन यह जर्जर दुकान बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216000

