ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 55 शिक्षक होंगे लाभान्वित
ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 55 शिक्षक होंगे लाभान्वित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : मरुशक्ति संस्थान एवं एचवीटी फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभकिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, कक्षा प्रबंधन एवं छात्र-केंद्रित शिक्षा के क्षेत्र में दक्ष बनाना है। इस पहल को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशन लाल गहनोलिया एवं अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बजरंग सिंह का सक्रिय सहयोग प्राप्त है। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में “इंट्रोडक्टरी सेशन एंड नो योर व्हाय” विषय पर चर्चा की गई, जिसका संचालन एचवीटी फाउंडेशन के हेड ऑफ एजुकेशन एंड वेलनेस विवेक केडिया ने किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में चाडवास एवं ढाणी कलेरां पंचायत क्षेत्र के 10 राजकीय विद्यालयों के लगभग 55 शिक्षक भाग ले रहे हैं। इस पहल से अप्रत्यक्ष रूप से करीब 500 विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम का जमीनी स्तर पर समन्वय मरुशक्ति संस्थान के राम नरेश गोदारा द्वारा किया जा रहा है, जबकि संस्थान के सचिव बुधाराम चौहान ने कार्यक्रम को औपचारिक समर्थन प्रदान किया है।
11 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों, बाल मनोविज्ञान, पाठ योजना निर्माण, सामाजिक एवं भावनात्मक शिक्षा (SEL), कहानी कहने की कला, किशोरियों के लिए मासिक धर्म एवं स्वच्छता जागरूकता, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल (FLN), डिजिटल साक्षरता, कंप्यूटर तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2211791


