[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में बालाजी प्रीमियर लीग के पहले सीजन का शुभारंभ:विजेता टीम को मिलेगी 71000 की नकद राशि और ट्रॉफी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में बालाजी प्रीमियर लीग के पहले सीजन का शुभारंभ:विजेता टीम को मिलेगी 71000 की नकद राशि और ट्रॉफी

बबाई में बालाजी प्रीमियर लीग के पहले सीजन का शुभारंभ:विजेता टीम को मिलेगी 71000 की नकद राशि और ट्रॉफी

बबाई : बबाई कस्बे में बालाजी प्रीमियर लीग सीजन 1 क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ आज शाम 6 बजे से होगा। यह रात्रिकालीन प्रतियोगिता बावड़ी बालाजी मंदिर के पास स्थित स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति के सदस्य अनिल चौटाला ने बताया कि स्टेडियम को उनकी टीम के सदस्यों ने दिन-रात काम करके तैयार किया है। इसमें सीमेंटेड पिच बनाई गई है और चारों ओर हाई-मास्ट लाइटें लगाई गई हैं।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को 71 हजार रुपए नकद और एक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। मैन ऑफ द सीरीज को 3100 रुपए दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 1100 रुपए की राशि भेंट की जाएगी। हर मैच के बाद मैन ऑफ द मैच का खिताब उसी दिन दिया जाएगा।

इस अवसर पर अनिल चौटाला, प्रशांत जांगिड़, महेश चंदेला, रौनक गुप्ता, नितिन जांगिड़, तनुज जांगिड़, अजय ताखर, संदीप वाल्मीकि, अमित, मनीष सांभरिया, जयप्रकाश सहित कस्बे के कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles