शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का अनावरण कल:राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे लोकार्पण, तिरंगा यात्रा निकाली
शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का अनावरण कल:राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे लोकार्पण, तिरंगा यात्रा निकाली
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के जसरासर गांव में सोमवार को वीर शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का अनावरण होगा। राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े शहीद की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान शहीद गोवर्धन सिंह ढाका के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा। साथ ही शहीद परिवारों और वीरांगनाओं का सम्मान कर उनके त्याग और योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।
समारोह की तैयारियां पूरी
समारोह को लेकर प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को उपखंड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


ग्रामीणों ने निकाली तिरंगा रैली
वहीं आयोजन से एक दिन पूर्व रविवार शाम को ग्रामीणों द्वारा भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली शहीद स्मारक जसरासर से शुरू होकर खातीपुरा, भोजासर छोटा, भोजासर बड़ा, हमीरपुरा, मनासिया, खोरू और खुड़ी होते हुए पुनः शहीद स्मारक जसरासर पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर शहीद गोवर्धन सिंह ढाका को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों, पूर्व सैनिकों, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया है।

ये जनप्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद
इस दौरान राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती, सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2210639


