[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर:58 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर:58 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

नवलगढ़ में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर:58 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

नवलगढ़ : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नवलगढ़ स्थित जिला अस्पताल के ब्लड सेंटर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ब्लड सेंटर के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. नवल किशोर सैनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में पीएमओ डॉ. महेंद्र सबलानिया और डॉ. सुरेश भास्कर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

रक्तदाताओं को किया सम्मानित

इस रक्तदान शिविर में कुल 58 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त, रक्तदाताओं से शपथ पत्र भरवाकर समाज सेवा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान टेक्निकल सुपरवाइजर नरेंद्र यादव, नर्सिंग ऑफिसर कल्पना खीचड़, काउंसलर दिनेश सैनी, लैब टेक्नीशियन लोकेश कुमार, प्रियांशु रणवा, अनिल सिंह, मुकेश सैनी और मनोज शर्मा सहित कई अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Related Articles