[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा सरकार ने 12 साल में देश की तस्वीर और तकदीर बदली: राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा सरकार ने 12 साल में देश की तस्वीर और तकदीर बदली: राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी

भाजपा सरकार ने 12 साल में देश की तस्वीर और तकदीर बदली: राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी

चूरू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, चूरू विधायक हरलाल सहारण और भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल विकास, विश्वास और जनकल्याण की यात्रा है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सरकार के सेवा भाव से देश की तस्वीर ही नहीं बल्कि तकदीर भी बदली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर योजनाएं संचालित की गई हैं। पीएम किसान सम्मान निधि से लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया गया है।

चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को धरातल पर उतारा है। उन्होंने डिजिटल व्यवस्था, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति के चलते देश में सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles