पैदल मार्च को लेकर देर शाम तक संपर्क करते रहे युवा, अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की
पैदल मार्च को लेकर देर शाम तक संपर्क करते रहे युवा, अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : इस्लामपुर गांव का नाम बदलने के विरोध में 15 जून को प्रस्तावित पैदल मार्च को लेकर ग्रामीण देर शाम तक संपर्क करते रहे। कमेटी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मिलकर अधिक से अधिक संख्या में पैदल मार्च में पहुंचने की अपील की। कमेटी सदस्यों ने बताया कि पैदल मार्च सोमवार सुबह 6 बजे अंबेडकर चौक से शुरू होगा जो पंचायत भवन के सामने से होकर समसपुर होते हुए झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा और इस्लामपुर गांव का नाम यथावत रखने की मांग की जाएगी। पैदल मार्च को लेकर रविवार शाम को बगड़ पुलिस भी इस्लामपुर पहुंची और कमेटी सदस्यों से आवश्यक चर्चा की। इस अवसर पर अनिल कुमार गर्वा, मनीष कुमार, अरविंद, सत्यवीर, बाबू नाई, शरीफ चौहान, पप्पू मेघवाल, प्रभुदयाल गर्वा, सलीम नाई व खालिद सहित कई युवा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2210594


