[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, भरत कटारिया चंवरा मंडल के सहसंयोजक व किशन लाल सैनी संयोजक नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, भरत कटारिया चंवरा मंडल के सहसंयोजक व किशन लाल सैनी संयोजक नियुक्त

भाजपा जिला संयोजक राकेश शर्मा ने उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में सौंपी जिम्मेदारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : विधानसभा में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को मजबूती देने के लिए नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा जिला संयोजक राकेश शर्मा बगड़ ने सांगठनिक दायित्वों का विस्तार करते हुए विधानसभा क्षेत्र के चंवरा मंडल में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं।

जिला संयोजक शर्मा ने ककराना निवासी भरत सिंह कटारिया को चंवरा मंडल का सहसंयोजक और किशन लाल सैनी बागोली को संयोजक के पद पर नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व व जिला संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वे योग दिवस के आयोजनों को सफल बनाने और योग के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।

Related Articles