[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व रक्तदाता दिवस पर बीडीके अस्पताल में 13 यूनिट रक्तदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व रक्तदाता दिवस पर बीडीके अस्पताल में 13 यूनिट रक्तदान

विश्व रक्तदाता दिवस पर बीडीके अस्पताल में 13 यूनिट रक्तदान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आमजन की सक्रिय भागीदारी से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 13 यूनिट रक्तदान हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने किया। इस दौरान जिलेभर से पहुंचे स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सम्मान किया गया।

ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बीडीके अस्पताल में 24 घंटे पूर्ण रक्त के साथ प्लाज्मा और प्लेटलेट्स जैसी रक्त घटक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में प्रतिवर्ष करीब 4500 से 5000 लोगों को रक्त एवं रक्त घटकों का आधान किया जाता है, जो जिले में सर्वाधिक है।

उन्होंने बताया कि आमजन अपने जन्मदिन, वर्षगांठ, संस्थान स्थापना दिवस और राष्ट्रीय पर्वों पर रक्तदान शिविर लगाकर स्वैच्छिक रक्तदान करते हैं।

इस अवसर पर आरएमओ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. विजय झाझड़िया, डॉ. आकाश जाखड़, डॉ. मेनका, डॉ. विजेंद्र ज्याणी, श्यामसुंदर शर्मा सहित अस्पताल के कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles