[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवाब कायम खां शहादत दिवस पर खिराज-ए-अकीदत पेश, तनवीर खान ने किया याद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नवाब कायम खां शहादत दिवस पर खिराज-ए-अकीदत पेश, तनवीर खान ने किया याद

नवाब कायम खां शहादत दिवस पर खिराज-ए-अकीदत पेश, तनवीर खान ने किया याद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित अपने निवास पर नवाब कायम खां शहादत दिवस के अवसर पर खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। इस दौरान तनवीर खान ने कहा कि 14 जून को कायमखानी समाज द्वारा कायम खां डे के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि यह दिन समाज के प्रथम पुरुष और वीर योद्धा नवाब दादा कायम खां की स्मृति को समर्पित है। राजस्थान के ददरेवा सहित देशभर में इस अवसर पर सामाजिक कार्यक्रम, रक्तदान शिविर और सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं।

तनवीर खान ने कहा कि कायमखानी समाज अपनी वीरता, देशप्रेम और वफादारी के लिए जाना जाता है। यह दिवस समाज को अपनी ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने और राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने का अवसर देता है।

इस अवसर पर नदीम चौहान रघु, समीर खान आमु, शाहिद पार्षद, शोएब बहलीम, सुरेश कल्ला एडवोकेट, महेंद्र शर्मा, जाबीर खान, अमित शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे और दुआ-ए-मगफिरत की।

Related Articles