एफर्ट्स संस्था ने 43 बच्चों को दी 10.35 लाख रुपए की छात्रवृत्ति
एफर्ट्स संस्था ने 43 बच्चों को दी 10.35 लाख रुपए की छात्रवृत्ति
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
झुंझुनूं : सामाजिक संस्था एफर्ट्स की ओर से अंबेडकर भवन में 12वां चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के 43 प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कुल 10 लाख 35 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान एफर्ट्स संस्था से सहयोग प्राप्त कर चयनित व्याख्याता मीरा निर्मल, शिक्षिका पूजा पातुसरी और शिक्षक कमल कल्याण सहित अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया।
संस्था की ओर से नीट, आईआईटी, यूपीएससी, आरएएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 26 विद्यार्थियों को 30-30 हजार रुपए तथा अन्य 17 विद्यार्थियों को 15-15 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी गई।
मुख्य वक्ता डॉ. निरंजन चिरानिया ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एफर्ट्स संस्था आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कई भामाशाहों ने संस्था के कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2210554


