[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेछवा में बरसाती जलभराव से लोग परेशान:बीएसएनएल कार्यालय के पास आवागमन बाधित, स्थायी समाधान की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

नेछवा में बरसाती जलभराव से लोग परेशान:बीएसएनएल कार्यालय के पास आवागमन बाधित, स्थायी समाधान की मांग

नेछवा में बरसाती जलभराव से लोग परेशान:बीएसएनएल कार्यालय के पास आवागमन बाधित, स्थायी समाधान की मांग

नेछवा : नेछवा कस्बे के जेवली स्टैंड स्थित बीएसएनएल कार्यालय के पास बरसाती जलभराव ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस जलभराव के कारण क्षेत्र में आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह मार्ग लक्ष्मणगढ़ जाने का प्रमुख रास्ता है, जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। जलभराव के कारण उन्हें विशेष रूप से कठिनाई हो रही है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस स्थान पर सामान्य दिनों में भी पानी जमा रहता है, लेकिन बारिश के दौरान स्थिति और बिगड़ जाती है। जलभराव के कारण सड़क पर कीचड़ और गंदगी फैल जाती है, जिससे पैदल चलने वालों, वाहन चालकों और आसपास के निवासियों को असुविधा होती है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने और इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

Related Articles