[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में खाद-बीज व्यापारियों का बड़ा प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में खाद-बीज व्यापारियों का बड़ा प्रदर्शन

कृषि मंत्री की कथित डिकॉय टीम के विरोध में प्रदेशभर के व्यापारी हुए लामबंद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की कथित डिकॉय टीम के सदस्यों संदीप और रजनीश के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों को लेकर प्रदेशभर के खाद-बीज व्यापारी लामबंद हो गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सीकर कृषि उपज मंडी में प्रदेश स्तरीय आमसभा आयोजित की गई, जिसमें सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खाद-बीज व्यापारी और किसान शामिल हुए।

जिला कृषि आदान विक्रेता महासंघ के आह्वान पर आयोजित सभा के बाद व्यापारियों ने कृषि उपज मंडी से जिला कलेक्ट्रेट तक विशाल आक्रोश रैली निकाली। सैकड़ों की संख्या में व्यापारी हाथों में तख्तियां लेकर सरकार और कृषि विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली में शामिल हुए।

आक्रोश रैली कृषि मंडी से शुरू होकर बजाज सर्किल, सिल्वर जुबली रोड और कल्याण सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां व्यापारियों ने करीब आधे घंटे तक धरना-प्रदर्शन कर मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराने की मांग उठाई।

रैली के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी सुशील कुमार सैनी को सौंपा गया। ज्ञापन में व्यापारियों ने सीकर में कृषि आदान विक्रेताओं से कथित अवैध वसूली प्रकरण की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सीकर और बीकानेर में सामने आए घटनाक्रमों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। व्यापारियों का आरोप है कि स्वयं को कृषि मंत्री की कथित डिकॉय टीम का सदस्य बताने वाले संदीप और रजनीश ने सीकर के एक खाद-बीज व्यापारी से अवैध रूप से धन की मांग की थी।

व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रारंभिक स्तर पर कथित आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई, जबकि बाद में बीकानेर में हुई कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ लिया। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

सभा को संबोधित करते हुए सीकर जिला कृषि आदान विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष मनोज बजाज ने कहा कि प्रदेशव्यापी आह्वान पर आयोजित यह सम्मेलन ऐतिहासिक रहा, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की प्रमुख मांग है कि संबंधित व्यापारी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त किया जाए तथा कथित रूप से अवैध वसूली में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन द्वारा जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में खाद-बीज व्यापारी, किसान और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles